कौशांबी में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दावत में शामिल होने जाते समय हादसा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चरवा थाना क्षेत्र के बेरुवा गांव के पास गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद निवासी धर्मपाल के 24 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में हुई है। दिनेश गुरुवार रात चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दावत में शामिल होने जा रहा था। रात करीब 9 बजे जब वह बेरुवा गांव के आगे पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे मंझनपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। चरवा पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *