इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा:बीजेपी विधायक के भाई की इलाज के दौरान मौत, दो अन्य गंभीर घायल

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कुदरैल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में बीजेपी विधायक दिनेश रावत के भाई मिथिलेश रावत की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक कार आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी। जिसमें ड्राइवर हाफिज को अचानक नींद आने पर वाहन को रोका गया और ड्राइवर बदलने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान, खिड़की खुली होने पर किसी अज्ञात वाहन ने कार को साइड से टक्कर मार दी। कार में मिथिलेश रावत (बाराबंकी की हैदरगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक दिनेश रावत के भाई), ड्राइवर हाफिज और दिलीप पटेल सहित कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपी ईडा की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सैफई पीजीआई भेजा गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल मिथिलेश रावत ने सैफई अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिथिलेश रावत बाराबंकी के मिरापुर, थाना कोठी के निवासी थे। हादसे की सूचना विधायक दिनेश रावत को दे दी गई है, और वे सैफई अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक के परिजन प्रवेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की सहायता से एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *