अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 36 ओवर के बाद 4 विकेट पर 308 रन बना लिए हैं। वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्हें मैनी लुम्सडेन ने कैच आउट कराया। विहान मल्होत्रा ने 30 रन और आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए। एलेक्स ग्रीन ने 2 विकेट झटके। मैनी लुम्सडेन और जेम्स मीटो को एक-एक विकेट मिला। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन। इंग्लैंड टीम: थॉमस रेव (कप्तान), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, कालेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मीटो, मैनी लुम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।
अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में भारत का स्कोर 308/4:इंग्लैंड के खिलाफ विहान 30 रन बनाकर आउट, वैभव ने 15 छक्के सहित 175 रन बनाए
📅 Published: February 6, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
