अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से हो रहा है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारत ने 35 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 242 रन बना लिए हैं। विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू क्रीज पर हैं। दोनों के अर्धशतक पूरे हो चुके हैं। इससे पहले, वेदांत त्रिवेदी 15, वैभव सूर्यवंशी 52, आयुष म्हात्रे 21 और आरोन जॉर्ज 23 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन। जिम्बाब्वे: सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (कप्तान), नाथानियल ह्लाबंगाना (विकेटकीपर),ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, ब्रैंडन सेंजरे, लीरॉय चिवाउला, माइकल ब्लिगनॉट,तकुद्ज्वा माकोनी, टाटेंडा चिमुगोरो, पनाशे माजाई, वेब्स्टर माधिधी।
अंडर-19 वर्ल्डकप, IND Vs ZIM:अभिज्ञान-विहान के अर्धशतक, दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप, वैभव ने 52 रन बनाए; स्कोर 224/4
📅 Published: January 27, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
