अंबेडकरनगर में विवाद में घायल व्यक्ति की मौत:परिजनों ने हाईवे जाम किया, पुलिस ने खुलवाया

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अंबेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के विजय गांव में दो दिन पहले हुए आपसी विवाद में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके विरोध में मृतक के परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार विजय गांव में हुए विवाद में बच्चा राम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, जहां कल उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग को लेकर अकबरपुर हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाल श्रीनिवास पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम हटवाया। इसके बाद परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। कोतवाल श्रीनिवास पाण्डेय ने बताया कि जाम हटवा दिया गया है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *