अच्छे समाज का निर्माण तभी हो सकता है, जब पड़ोसी अच्छे हो और उनका आपस में बर्ताव अच्छा हो। अगर पड़ोसियों का एक दूसरे से व्यवहार ठीक नहीं है, तो बेहतर समाज नहीं बन सकता है। इसीलिए जमानत-ए-इस्लामी हिंद अभियान चलाएगा और लोगों को जागरुक करेगा। यह बात जमानत-ए-इस्लामी हिंद के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद नईम ने बताई। उन्होंने बताया कि उनका संगठन आदर्श पड़ोस आदर्श समाज नाम का अभियान चला रहा है। यह एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसके तहत संगठन 21 से 30 नवंबर तक लोगों को जागरुक करने का काम करेगा। संगठन हर जिले में यह अभियान विधिवत रूप से चलाएगा। हर गांव मुहल्ले में चलाया जाएगा अभियान संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत संगठन के लोग हर गांव मुहल्ले में जाएंगे और लोगों को जागरुक करेंगे। उन्हें आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया जाएगा और मिल जुलकर रहने की अपील की जाएगी। जिससे आदर्श समाज बने और खुशहाली व तरक्की हो। उन्होंने बताया कि आदर्श पड़ोस आदर्श समाज का विचार उन्हें कुरान ए मजीद से आया। इसे ईश्वर की किताब माना जाता है और इसमें संदेश है कि पड़ोसियों के साथ हमेशा प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। इसमें किसी जाति या धर्म का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अगर आप अच्छा भोजन कर रहे हैं और पड़ोसी भूखा है, तो अच्छे पड़ोस का निर्माण नहीं हो सकता है। मुलाकात और मीटिंग करके करेंगे जागरुक संगठन का अभियान शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार से उनके संगठन के सदस्य विभिन्न गांवों और मुहल्लों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही बैठकें करके लोगों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस्लाम में कहा गया है कि वह अच्छा मुसलमान नहीं हो सकता है, जिसका पड़ोसी उससे खुश न हो। अगर पड़ोसी आपके व्यवहार से दुखी है तो इस्लाम उस व्यक्ति को अच्छा मुसलमान नहीं मानता। इसलिए इस्लाम की प्रेरणा से प्रेरित होकर यह अभियान पूरी शिद्दत के साथ चलाया जाएगा।
अच्छे समाज को बनाने के लिए अच्छा पड़ोसी जरूरी:कानपुर में जमानत-ए-इस्लामी हिंद चलाएगा 10 दिन अभियान, लोगों से मिलकर बढ़ाएंगे सद्भाव
📅 Published: November 20, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
