संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय युवक नेवाज शरीफ की मौत हो गई। यह घटना दुधारा थाना क्षेत्र के चाईकला के पास उस समय हुई जब नेवाज शरीफ घर का सामान लेकर वापस लौट रहे थे। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के बड़े भाई औरंगजेब ने बताया कि नेवाज शरीफ थूरंडा चौराहे पर घर का कुछ सामान लेने गए थे। सामान लेकर लौटते समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना देखने के बाद तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। नेवाज शरीफ को पहले सीएचसी सेमरियांवा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेवाज शरीफ अपने सात भाइयों में पांचवें नंबर पर थे।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:संतकबीरनगर में बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था घर, आरोपी चालक फरार
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
