अन्नू रानी-साहिल की फायरिंग वाली राइफल बरामद:मेरठ शादी में हुई थी हर्ष फायरिंग, रोहतक से की गई जब्त, लाइसेंस कैंसिल को लिखा

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज और उनकी पत्नी और यूपी के मेरठ की खिलाड़ी अन्नू रानी ने जिस राइफल से हर्ष फायरिंग की थी, उसे मेरठ पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। ये राइफल लाइसेंसी है। पुलिस अब इसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराएगी। लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए पुलिस की तरफ से रोहतक डीएम को पत्र भेजा जाएगा। बता दें कि 18 नवंबर को मेरठ में अन्नू रानी उनके पति साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अन्नू रानी और साहिल भारद्वाज के खिलाफ मेरठ के सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी अब जांच हो रही है। अब जानिए क्या था मामला मेरठ की इंटरनेशनल भालाफेंक खिलाड़ी और हरियाणा रोहतक की बहू अन्नूरानी की 18 नवंबर की रात मेरठ के द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में शादी थी। यहां रोहतक से किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज बारात लेकर परिवार संग पहुंचे थे। अन्नू-साहिल ने इसी रिसोर्ट में सात फेरे लिए। जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन बने दोनों खिलाड़ियों ने स्टेज से हर्ष फायरिंग कर दी थी। राइफल से न्यूली वेड कपल ने हर्ष फायरिंग कर दिया। हर्ष फायरिंग पूरी तरह बैन हर्ष फायरिंग करते हुए इसका वीडियो भी शूट कराया। बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि हर्ष फायरिंग पूरी तरह बैन है। इसके बावजूद ओलंपियन खिलाड़ी ने स्टेज से सबके सामने हर्ष फायरिंग कर वीडियो शूट कराया। वीडियो वायरल होने के बाद सरधना थाना पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर अन्नू उनके पति साहिल पर मुकदमा लिखा गया है। राइफल जब्त जांच मे पता चला कि जिस राइफल से फायर किया वो लाइसेंसी है। पुलिस ने 20 नवंबर को राइफल जब्त कर ली है। अब पुलिस राइफल के लाइसेंस कैंसिलेशन की प्रक्रिया शुरू करेगी। पुलिस ने हवाई फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग कानूनन प्रतिबंधित है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साहिल और अनु की शादी की तस्वीरें… अब जानिए…अनु की गन्ना फेंकने से लेकर ओलिंपिक तक की कहानी

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *