अन्नू रानी-साहिल की फायरिंग वाली राइफल बरामद:मेरठ में शादी में दोनों खिलाड़ियों ने किए थे हवाई फायर

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भालाफेंक खिलाड़ी अन्नू रानी उनके पति साहिल भारद्वाज ने जिस राइफल से हर्ष फायरिंग की थी पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। ये राइफल लाइसेंसी है। पुलिस अब इसके लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कराएगी। लाइसेंस कैंसिलेशन के लिए पुलिस की तरफ से डीएम को पत्र भेजा जाएगा। बता दें कि 18 नवंबर को मेरठ में अन्नू रानी उनके पति साहिल भारद्वाज ने अपनी शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अन्नू रानी और साहिल भारद्वाज के खिलाफ मेरठ के सरधना थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी अब जांच हो रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *