अमृतसर में आज (5 फरवरी को) आंगनवाड़ी वर्कर ने खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया। घर से धुआं उठता देखा तो पड़ोसी मौके पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वंदना (45) के नाम से हुई। उनकी सहकर्मी के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले वंदना उनके साथी और उन्होंने पूछा कि क्या वे पड़ोस में हो रही शादी में जाने वाली हैं। इस पर वंदना ने पहले ना करदी। जब वे घर चली गईं, जो अचानक पता चला कि वंदना ने घर के अंदर से कुंडी लगाकर खुद को आग लगा ली। घर की कुंडी लगाकर खुद को आग लगाई जानकरी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे अमृतसर के संधू कॉलोनी की है। मृतका वंदना उमर (45) आंगनवाड़ी केंद्र में हेल्पर के रूप में कार्यरत थीं। उनकी सहकर्मी मन्दीप कौर ने बताया कि दोपहर में करीब 12:30 बजे वे मेरे साथ थी। उन्होंने वंदना से पूछा कि क्या वे पड़ोस में हो रही शादी में जाने वाली हैं। इस पर वंदना ने पहले मना कर दी। इसके बाद वह घर चली गईं। इस के बाद अचानक पता चला कि वंदना ने घर के अंदर से कुंडी लगाकर खुद को आग लगा ली। उन्होंने कहा कि वंदना मिलनसार और शांत स्वभाव की थीं। मामले की जांच कर रही पुलिस SHO हरप्रकाश सिंह ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, ताकि आत्महत्या के कारणों और घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। यह मामला संवेदनशील है और जांच पूरी होने तक अफवाहों से बचना जरूरी है।
अमृतसर ने खुद को आग लगा सुसाइड किया:पड़ोस में हो रही थी शादी, घर में आकर कुंडी लगाई, पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो पता चला
📅 Published: February 5, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
