अमेठी में कार-बाइक टक्कर, बाइक में आग:घायल चालक अस्पताल में भर्ती; कार सवार फरार

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेठी में आज सुबह एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना मार्ग पर सपहा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बाइक सवार युवक पनियार की तरफ से मुंशीगंज की ओर आ रहा था, जबकि एक कार मुंशीगंज से मुसाफिरखाना की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सपहा गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक चालक को एंबुलेंस की मदद से मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक टिकरी गांव के आसपास का बताया जा रहा है। घटना के बाद कार सवार अपनी कार लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। मुंशीगंज एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए मुसाफिरखाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *