अमेठी में गुंगवाछ कंपोजिट विद्यालय के स्टाफ को नोटिस:समय से स्कूल न आने पर बीएसए का एक्शन, लिखित स्पष्टीकरण देना होगा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेठी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। विकासखंड भेटुआ के कंपोजिट विद्यालय, गुंगवाछ के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर विद्यालय न आने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई ग्राम प्रधान आशा तिवारी द्वारा 20 नवंबर को की गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में स्टाफ के समय पर विद्यालय में उपस्थित न होने का आरोप लगाया गया था। बीएसए संजय तिवारी ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि स्टाफ का समय से विद्यालय में उपस्थित न होना आचरण नियमावली का गंभीर उल्लंघन है। बीएसए ने विद्यालय के सभी स्टाफ को निर्देश दिया है कि वे नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत रूप से बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण दें। अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो उनके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्टाफ की होगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *