अमेठी में सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी':अपर्णा यादव और सतीश चन्द्र शर्मा ने किया नेतृत्व, हजारों लोग हुए शामिल

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज अमेठी में ‘रन फॉर यूनिटी’ एकता यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह यात्रा अमेठी कस्बे के रामलीला मैदान से शुरू हुई और पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुई। लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। 4 तस्वीरें देखिए… दरअसल, पूरे देश में पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती ‘रन फॉर यूनिटी’ के नाम से मनाई जा रही है। जिले में भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, और आज अमेठी विधानसभा में यह एकता यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के दौरान डीजे और बुलडोजर भी आगे चल रहे थे, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र और व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पीएसी के जवानों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। यात्रा के समापन पर नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *