अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय, CIFE मुंबई में समझौता:मत्स्य पालन शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण में सहयोग पर हस्ताक्षर

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज और मुंबई के केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (CIFE) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के माध्यम से मत्स्य पालन शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और तकनीकी हस्तांतरण के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. बिजेंद्र सिंह ने इस MoU को उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से पूर्वांचल में मत्स्य विज्ञान की उन्नति के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि CIFE जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान से जुड़ने से छात्रों और शोधार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों, उन्नत प्रशिक्षण और संयुक्त शोध के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। कुलपति ने मात्स्यिकी महाविद्यालय के वैज्ञानिकों को निर्देश देते हुए कहा कि समझौते का क्रियान्वयन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए तथा शिक्षण, शोध और विस्तार गतिविधियों में नई ऊर्जा का संचार किया जाए। समझौता ज्ञापन पर कुलपति कर्नल प्रो. बिजेंद्र सिंह और CIFE, मुंबई के निदेशक डॉ. एन. पी. साहू ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर CIFE की प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अर्पणा शर्मा, केंद्रीय खारा जलजैव पालन अनुसंधान संस्थान (CIBA), चेन्नई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के. अम्बा शंकर, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद तथा दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, मथुरा के प्रोफेसर भी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *