अयोध्या पुलिस टीम पर हमला करने वाले पकड़े गए:सुल्तानपुर में महिला समेत 4 गिरफ्तार, सर्विस रिवाल्वर बरामद

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सुल्तानपुर में पुलिस ने अयोध्या की कुमारगंज पुलिस टीम पर हमला करने और पिस्टल छीनने के आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटी गई सर्विस पिस्टल भी बरामद की गई है। यह घटना गुरुवार को हलियापुर थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा, डोभियारा गांव में हुई थी। अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के दरोगा अकील हुसैन, भानु प्रताप शाही और कांस्टेबल उमेश गौतम हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित दशरथ सिंह को पकड़ने सादे कपड़ों में पहुंचे थे। दशरथ सिंह और उनके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने दरोगा अकील हुसैन की सर्विस पिस्टल और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद हलियापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शनिवार को पुलिस ने दशरथ सिंह के पुत्र शिवम सिंह (26), अखिलेश सिंह उर्फ अखिल (20), पत्नी प्रमिला सिंह (50) और पुत्री शिवानी सिंह (24) को डोभियारा गांव से गिरफ्तार किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *