अयोध्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:बाराबंकी अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या के सोहावल थाना क्षेत्र की ग्राम सभा मोइया में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह घटना 23 नवंबर 2025 की रात करीब 2 बजे हुई। मृतक की पहचान नवीगंज नबी का पुरवा निवासी सोनू सिंह पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनू सिंह नगरिया में एक निमंत्रण में जा रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सोनू सिंह को तत्काल सोहावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बाराबंकी के पास उनकी हालत और खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाया गया। बाराबंकी जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *