जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पहली घटना अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मसौधा के पास हुई। यहां बाइक सवार विकास वर्मा (30) पुत्र रामकरन वर्मा और रवींद्र वर्मा (32) बीकापुर से समारोह में शामिल होकर रात करीब 12:00 बजे अयोध्या लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विकास वर्मा को मृत घोषित कर दिया। रवींद्र वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी घटना डोभियारा चौराहे के पास हुई। जहां 15 वर्षीय किशोर हरकेश पुत्र रामकरन को एक बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल हरकेश को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. दुर्गविजय अपने प्राथमिक उपचार करते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। डॉ दुर्गविजय के अनुसार, हरकेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल लाए जाने के समय बेहोश था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। तीसरी घटना अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हलियापुर के पास दर्ज की गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अमर प्रताप (40) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि जवाहर (20) और आनंद (17) का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है जो अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र के रहने वाले हैं।पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलती है तो जाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
अयोध्या में अलग-अलग हादसों में एक की मौत, 5 घायल:अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
