अयोध्या में पुलिस से मारपीट करने वाला फरार:19 नवंबर को दबिश देने के दौरान किया हमला, अब तक नहीं पकड़ा जा सका

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ खाली है। हमलावरों ने न केवल पुलिस दल पर हमला किया, बल्कि कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक अकिल हुसैन की सर्विस पिस्टल और मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। घटना 19 नवंबर की सुबह लगभग 10:30 बजे की है, जब अयोध्या पुलिस टीम हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा पूरे लाला का पुरवा गांव में हत्या प्रयास के वांछित आरोपी आदर्श सिंह को पकड़ने गई थी। पुलिस के पहुंचते ही आदर्श सिंह और उसके परिजनों ने टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की और हाथापाई के दौरान उपनिरीक्षक की सर्विस पिस्टल और मोबाइल छीन लिए। इसके बाद पूरा परिवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद अयोध्या और सुल्तानपुर जिलों की कई पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है ताकि आरोपी बाहर न निकल सकें। बीती रात भी कई स्थानों पर पुलिस ने लगातार वाहन चेकिंग की और संदिग्धों की तलाश जारी रखी। वहीं सूत्रों के अनुसार, हलियापुर पुलिस टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन मुख्य आरोपी आदर्श सिंह और उसके परिवार के अन्य सदस्य अब भी फरार हैं । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सर्विस पिस्टल बरामद कर ली जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *