अयोध्या में पुलिस से मारपीट करने वाला आरोपी फरार:24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ा जा सका, दबिश देने के दौरान हुई थी वारदात

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या में पुलिस टीम पर हमला कर उपनिरीक्षक की सर्विस पिस्टल और मोबाइल छीनने के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अयोध्या और सुल्तानपुर पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे कुमारगंज थाना क्षेत्र में हुई। कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक अकिल हुसैन, भानू प्रताप सिंह और कांस्टेबल उमेश गौतम हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव स्थित आदर्श सिंह के घर दबिश देने गए थे। दबिश के दौरान आदर्श सिंह के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उपनिरीक्षक अकिल हुसैन की सर्विस पिस्टल, जिसमें मैगजीन और गोलियां भरी हुई थीं, तथा दो मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कुमारगंज पुलिस ने 15 नवंबर को इस मामले में हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव निवासी सुभाष और अंशुमान मिश्रा समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई कुमारगंज निवासी राहुल मिश्रा की तहरीर पर की गई है। घटना के बाद से पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी और सघन तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस ने पिस्तौल की भी काफी खोजबीन की, लेकिन अभी तक न तो आरोपी पकड़े जा सके हैं और न ही छीनी गई पिस्टल बरामद हुई है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक आदर्श सिंह के खिलाफ हलियापुर और कुमारगंज थाने में पूर्व 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस पर हमला करने सर्विस पिस्टल छीनने समेत अन्य धाराओं में उप निरीक्षक भानू प्रताप शाही की तहरीर पर हलियापुर थाने में आदर्श सिंह, दशरथ सिंह, शिवानी सिंह, प्रमिला, अखिल सिंह समेत का अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। अयोध्या और सुल्तानपुर जिले की पुलिस की कई टीम में आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *