अलाव तापते समय श्रमिक झुलसा:बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, खाना खाने के बाद ताप रहा था आग

📅 Published: January 25, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

बहराइच जिले के रूपईडीहा इलाके में अलाव तापते समय एक श्रमिक आग की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। घायल श्रमिक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल श्रमिक की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता है। शनिवार देर रात वह रूपईडीहा थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहा के पास ठेके पर मजदूरी करने गया था। खाना खाने के बाद ठंड से बचने के लिए वह अलाव ताप रहा था, तभी अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और उसका हाथ व पैर झुलस गया। अलाव ताप रहे अन्य लोग तुरंत उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों द्वारा घायल श्रमिक का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *