अलीगढ़ में कार की टक्कर से महिला की मौत:पुत्र ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के हाजियापुर तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने कार चालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक की पहचान पलवल हरियाणा के बडोली गांव निवासी रामवती पत्नी किशन चंद के रूप में हुई है। रामवती अपने मायके सालपुर, थाना टप्पल जाने के लिए हाजियापुर तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी एक बिना नंबर की नई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामवती के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र कालू पुत्र किशन चंद ने पुलिस को बताया कि कार को वीर चौधरी चला रहा था और उसका साथी आकाश भी साथ था। ये दोनों रामवती को अस्पताल तक ले गए थे, लेकिन मौत की खबर सुनते ही वे अस्पताल से फरार हो गए। कालू की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक वीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *