अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के पनेठी गंगीरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार केंटर की टक्कर से 55 वर्षीय चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। चौकीदार सड़क पार कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान कासिमपुर निवासी महावीर (पुत्र पोखपाल) के रूप में हुई है। वह एक ईंट भट्टे पर चौकीदार के रूप में कार्यरत था। यह दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शाहगढ़ गांव के पास हुई, जब महावीर पैदल अपने घर जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त केंटर को भी जब्त कर थाने लाया गया है। हादसे के बाद केंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
अलीगढ़ में केंटर की टक्कर से चौकीदार की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
📅 Published: November 22, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
