अश्लील वीडियो बनाया तो 10वीं की छात्रा का सुसाइड किया:पीलीभीत में स्कूल प्रबंधक के घर वालों ने पिटाई की, ब्लैकमेल करते थे

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में एक 10वीं की छात्रा ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा पर स्कूल की लापता प्रबंधक की ‘राजदार’ होने का शक था, जिसके चलते प्रबंधक के परिवार के चार लोगों ने उसे पीटकर, बंधक बनाकर और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। नेपाल सीमावर्ती गांव की यह छात्रा संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी) के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसके परिजनों ने बताया कि स्कूल की प्रबंधक युवती 17 नवंबर को अचानक घर छोड़कर चली गई थी। प्रबंधक के परिवार ने छात्रा पर आरोप लगाया कि वह प्रबंधक के ठिकाने और निजी राज जानती है, क्योंकि वह बैग पहुंचाने के लिए घर से कुछ दूरी तक गई थी। इसी शक के आधार पर आरोपितों ने छात्रा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने छात्रा को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा और बेरहमी से पीटा। इस दौरान उन्होंने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। उसे छोड़ने से पहले आरोपितों ने धमकी दी कि यदि उसने शीघ्र स्कूल प्रबंधक का सुराग नहीं दिया या इस घटना की शिकायत की तो वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया जाएगा। इस अमानवीय घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में थी। लेकिन आरोपित यहीं नहीं रुके। 18 नवंबर को उन्होंने दोबारा छात्रा के घर में घुसकर मारपीट की और उसे जानकारी देने के लिए मजबूर किया। छात्रा बार-बार कहती रही कि उसे प्रबंधक के बारे में कुछ नहीं पता, इसके बावजूद ब्लैकमेलिंग और मारपीट जारी रही। इस प्रताड़ना से त्रस्त होकर छात्रा ने गुरुवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शाम को छात्रा के पिता की तहरीर पर हजारा थाने में चार आरोपितों। जनार्दन दुबे, पूनम, अभिषेक और अविनाश के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपितों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, अश्लीलता करने, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने, घर में घुसकर मारपीट एवं अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी आरोपितों की तलाश कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *