आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में फ्रेशर्स पार्टी:2025 का आयोजन, नए छात्रों का स्वागत

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आईएमआरटी बिजनेस स्कूल, गोमतीनगर में फ्रेशर्स पार्टी 2025 का आयोजन किया गया। यह वार्षिक कार्यक्रम नए विद्यार्थियों के स्वागत और उनकी प्रतिभा, कला तथा उत्साह प्रदर्शन के लिए एक मंच बना। संस्थान का उद्देश्य नए वातावरण में कदम रखने वाले छात्रों को अपनी पहचान और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। इसी सोच के साथ इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली रूप दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई। संस्थान के निदेशक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि आईएमआरटी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर प्रदान करता है। बी.कॉम, बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) और एमबीए के छात्रों ने अपनी विविध पृष्ठभूमि और रचनात्मक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत किया। इन प्रस्तुतियों में आधुनिकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का बेहतरीन समागम देखने को मिला। बीबीए से लक्षय और हर्षिता को यह सम्मान मिला सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम के मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें नृत्य, गायन और फैशन वॉक शामिल थे। विभिन्न विभागों में मिस्टर और मिस फ्रेशर चुने गए। बी.कॉम से सूर्यांश और आयुषी, बी.कॉम (ऑनर्स) से रवि यादव और यामिनी जोशी, बीसीए से आदित्य और अनुष्का, एमबीए से शिवम और मानसी तथा बीबीए से लक्षय और हर्षिता को यह सम्मान मिला। शिक्षा विभाग से सुमित कुमार और रिया तिवारी मिस्टर और मिस फ्रेशर बने। सभी विभागों में टैलेंट, स्पार्क और बेस्ट ड्रेस्ड अवॉर्ड भी दिए गए। इस अवसर पर चेयरमैन देशराज बंसल, निदेशिका शिल्पिका पांडेय, सीनियर प्रोफेसर एम.के. झा और डीन यशस्वी भार्गव सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। यह आयोजन नए छात्रों के लिए एक यादगार शुरुआत साबित हुआ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *