आगरा के किसी भी क्षेत्र की हवा ठीक नहीं:'मॉडरेट' श्रेणी में शहर का AQI, संजय प्लेस की हवा सबसे ज्यादा खराब

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के किसी भी क्षेत्र की हवा ठीक नहीं है। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र हों या फिर यमुना किनारे के क्षेत्र, सभी जगह का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) ‘मॉडरेट’ श्रेणी में है। संजय प्लेस की हवा तो ‘पुअर’ श्रेणी में पहुंच गई है। यहां की हवा में सांस लेना परेशानी खड़ी कर सकता है।
शनिवार सुबह शहर का AQI 172 पर पहुंच गया। इसमें सबसे ज्यादा खराब स्थिति संजय प्लेस क्षेत्र की है। यहां का AQI 203 पर पहुंच गया। जोकि ‘पुअर’ श्रेणी में है। ऐसी स्थिति में यहां बिना मास्क लगाए बाहर निकलना मुश्किल खड़ी कर सकता है। शहर में खराब हवा वाला दूसरा क्षेत्र यमुना किनारे मनोहरपुर का रहा। शनिवार सुबह यहां का AQI 178 रहा। बता दें कि मनोहरपुर ग्रामीण क्षेत्र है। यहां एक तरफ यमुना नदी तो दूसरी हरियाली है, इसके बावजूद यहां का प्रदूषण स्तर शहर में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। देखें किस जगह पर कितना रहा शनिवार सुबह AQI ‘मॉडरेट’ श्रेणी में ये हो सकती है दिक्कत
जब AQI मॉडरेट श्रेणी (51-100) में होता है, तो ज्यादातर लोगों को कोई बड़ी समस्या नहीं होती है, लेकिन संवेदनशील व्यक्तियों को हल्की परेशानी हो सकती है। जैसे सांस लेने में हल्की तकलीफ, गले में खराश, या खांसी। इनमें बुजुर्ग, छोटे बच्चे और पहले से सांस संबंधी बीमारियां (जैसे अस्थमा) वाले लोग शामिल हैं। इस स्थिति में, संवेदनशील लोगों को सुबह और शाम के समय ज़्यादा देर तक बाहर रहने से बचना चाहिए। पिछले दिनों ये रही AQI की स्थिति ‘पुअर’ में ये हो सकती है दिक्कत
जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘पुअर’ (खराब) श्रेणी में पहुंचता है, तो स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं का खतरा होता है। जैसे सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और गले में खराश। विशेष रूप से बच्चे, बुजुर्ग और हृदय या फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों के लिए ज्यादा परेशानी हो सकती है। यह अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) और हृदय रोगों को बढ़ा सकता है। ये है मानक तापमान कम होने के साथ ही AQI बढ़ने लगता है। इसके साथ ही इन दिनों किसान खेतों में पराली जला देते हैं। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। डा. रंजीत कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *