आगरा कॉलेज में होंगे 8 शिलान्यास:200 साल पूरे होने पर हो रहा कार्यक्रम, उच्च शिक्षा मंत्री रहेंगे मौजूद

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शुक्रवार को होंगे कार्यक्रम, कई भवनों का होगा शिलान्यास
आगरा कॉलेज की स्थापना के 200 साल पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में आज कॉलेज में कार्यक्रम होंगे। कॉलेज परिसर में प्रिंसिपल निवास के पीछे कॉलेज की भूमि पर एक अस्थायी सभास्थल का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे।
कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का लोकार्पण तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत अनेक नए शैक्षणिक संस्थानों एवं केंद्रों का शिलान्यास भी किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ. सीके गौतम ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. आशू रानी, कुलपति, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय होंगी। विशिष्ट अतिथि पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार होंगे। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी भी विशिष्ट अतिथि होंगे। गंगाधर शास्त्री मंडप में कार्यक्रम होगा। इनका होगा शिलान्यास (खबर अपडेट की जाएगी)

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *