आगरा में कम होने लगी सर्दी, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी:पिछले 10 सालों में दिन-रात का तापमान सबसे अधिक, आज दिन में निकलेगी तेज धूप, बढ़ेगा पारा

📅 Published: February 9, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। कोहरे से राहत रही। ठंड भी कम होती जा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 सालों में इन दिनों सबसे अधिक तापमान है। वर्ष 2017 से 2026 के बीच 8 फरवरी का रिकॉर्ड देखें तो पता चलेगा इस साल इस डेट को सबसे अधिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान रहा। यानि इस 8 फरवरी को दिन और रात सबसे अधिक गर्म रहे हैं। जबकि इस समयावधि में 8 फरवरी को सबसे अधिक ठंडी रात वर्ष 2018 और सबसे अधिक ठंडा दिन वर्ष 2020 को रही। देखें पिछले 10 सालों में 7 फरवरी को तापमान की स्थिति… सोमवार को मौसम का हाल सोमवार सुबह से ही मौसम खुला हुआ है। ठंड और कोहरे दोनों से राहत है। सुबह से हल्की हवा चल रही है। सुबह का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 7 फरवरी को अधिकतम तापमान जहां 27.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं, 8 फरवरी को 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ये 27.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, 8 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस था। फरवरी में अब तक सबसे ठंडा दिन 3 फरवरी को रहा था। इस दिन अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सबसे ठंडी रात 5 फरवरी को रही थी। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिन में तेज धूप निकलेगी। कोहरे से राहत रहेगी। 14 फरवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। इस बीच तापमान में और बढ़ोत्तरी हो सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *