आगरा में टीम इंडिया की जीत का जश्न:इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाए, सड़कों पर डांस किया, आतिशबाजी और मिठाइयों का वितरण किया

📅 Published: February 15, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में रविवार को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मैच में भारत की जीत पर आगरा में जश्न का माहौल रहा। शहर के कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया गया, जहां लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया। अर्जुन नगर चौराहे पर तिरंगा चौक पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर दर्शकों ने मैच का लुफ्त उठाया।चौराहे से निकलने वाले हर व्यक्ति के पहिए वहीं थम गए। गाड़ियों को स्टैंड पर लगाकर लोग मैच देखने लगे। टीम इंडिया के बॉलर विकेट पर विकेट ले रहे थे, तो खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा था। दर्शक सड़क पर ही डांस करने लगे। पूरे शहर में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने आतिशबाजी की और मिठाई का वितरण किया। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के स्पिनरों की बड़ी चर्चा चल रही थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने नतमस्तक नजर आए। उस्मान तारीख पता नहीं किस तारीख पर जीत का जश्न मनाएंगे। सूर्यकुमार यादव के शेरों ने फिर एक और बार कर दिखाया है। टीम इंडिया का इस T20 वर्ल्ड कप में अच्छा कर रही है और इस बार भी हम ही जीतेंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *