आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बेसमेंट में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हादसा रात करीब 9 बजे का है। लोगों ने बताया कि भगवान टॉकीज चौराहे से आगे कार एक्सेसरीज की मार्केट है। यहां पर एक ग्राहक कार में डेकोरेशन कराना आया था। बताया गया है कि कार में काम करते समय मैकेनिक की गलती से एक्सलेटर पर पैर दब गया। इससे कार सामने मार्केट में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय कार के आगे कोई नहीं खड़ा था, नहीं तो वो चपेट में आ जाता। कार के दुकान में घुसने पर तेज आवाज हुई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
आगरा में तेज रफ्तार कार बेसमेंट में घुसी:तेज आवाज के साथ दुकान के शटर से टकराई, कोई हताहत नहीं
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
