आजमगढ़ में खेत में मिला वृद्धा का कंकाल:47 दिन से लापता थी महिला, साड़ी से हुई महिला की पहचान

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में 47 दिन से गायब वृद्धा के कंकाल मिलने का मामला सामने आया है।जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के सिवान पर खेत में ग्रामीण धान काट रहे थे कि एक मानव खोपड़ी कई टुकड़ों में हाथ पैर की हड्डियां कई टुकड़ों मे दूर-दूर तक बिखरी हुई दिखी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को एक बोरे में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में मानव कंकाल की सूचना पाते ही पूरे गांव बरईपुर में हड़कंप मच गया। घटनास्थल से कुछ दूर पर एक महिला की पीले रंग की साड़ी भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दिये। चश्मदीदों के गांव से 4 अक्टूबर को 65 वर्षीय महिला गुम हो गई थी। पहचान के लिए कुछ भी मानव कंकाल में नहीं बचा था। जिससे महिला की पहचान की जाये। खोपड़ी हड्डी के रूप में हाथ पैर की हड्डी छोटे-छोटे टुकड़ों में बटी हुई थी, जिससे पुलिस को पहचान करने में भी समस्या आने लगी। मृतक महिला का नाम विद्यावती (76) पत्नी राम निवास मिश्रा जिनकी 4 अक्टूबर 2025 को अहरौला थाना में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। साड़ी से हुई महिला की पहचान घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को एक साड़ी मिली। परिजनों को बुलाकर साड़ी की पहचान कराई गई। मृतका के एक पुत्र है। बेटे ने साड़ी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मानव कंकाल की पहचान विद्यावती मिश्रा के रूप में की गई। जगह-जगह बिखरे हुए कंकाल को एक बोरे में समेट कर पीएम के लिए जिला पर भेज दिया गया है। जिस तरह से गुमशदगी के 47 दिन बाद महिला का पूरा मानव कंकाल हड्डी में तब्दील हो गया और वह भी पूरे शरीर के सर अलग, पैर अलग, हाथ अलग और फेफड़ा के भाग का पता ही नहीं चला कि वह कहा गया। एसपी ग्रामीण बोले दर्ज था गुमशुदगी का मुकदमा वहीं इस मामले में जिले के एसपी ग्रामीण ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र के बरूईपुर में कंकाल की सूचना पर पुलिस पहुंची। कपड़े से उनकी पहचान 76 वर्षीय विद्या मिश्रा के रूप में की गई। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रही। परिवार का कहना है कि डेढ़ माह पहले गुमशुदी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब डेड़ माह से धान के खेत में काफी पानी भरा हुआ था, जिससे डूबने से मौत की संभावना हो सकती है। पुलिस इस मामले में हर पहलुओं से जांच कर जो भी तथ्य प्रकाश में आएगा उस अनुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *