आजमगढ़ जिले के बरदह थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 के इनामी साथी शिवम यादव उर्फ पग्गू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर लगातार जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अभियोग की कब्जे से बाइक और अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। देर रात्रि थाना अध्यक्ष बरदह राजीव कुमार सिंह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 10 नवंबर को डकैती की घटना में शामिल अभियुक्त शिवम यादव बाइक से जौनपुर के सराय ख्वाजा की तरफ से जाने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पुलिस ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आरोपी गिर गया और अपने को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पांच आरोपियों के साथ मिलकर आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम इस बारे में लालगंज के क्षेत्राधिकारी भूपेश कुमार पांडे ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को अभियुक्त शिवम पांडे ने अपने पांच साथियों संदीप यादव आनंद यादव गौरव जयसवाल और विपिन यादव के साथ मिलकर मिर्जापुर पुलिया पर जन सेवा केंद्र संचालक के साथ 92000 लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट के सारे पैसे को आपस में बांट लिया गया था। इसके बाद पुलिस इस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। इसी क्रम में मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ 25000 का इनामी गिरफ्तार:जनसेवा केंद्र संचालक के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम, तलाश में जुटी थी पुलिस
📅 Published: November 21, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
