आजमगढ़ में लिपिक को किया गया निलंबित:लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई कार्रवाई

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिला प्रशासन ने नगर पंचायत महाराजगंज में तैनात लिपिक मनोज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।लिपिक मनोज कुमार सिंह नगर पंचायत महराजगंज के विरूद्ध नवसृजित नगर पंचायत बूढ़नपुर और मार्टिनगंज से सम्बद्धता समाप्त होने के बावजूद नगर पंचायत बूढ़नपुर एवं मार्टिनगंज का अनियमित रूप से कार्य देखे जाने, सेवा सम्बन्धी अभिलेखों में लेखों में कूट रचना से सम्बन्धित मामलों की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच के समय वांछित समस्त अभिलेख प्रस्तुत न करके जाँच कार्य को प्रभावित किये जाने पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ की जांच आख्या 3 अक्टूबर 2024 में मनोज कुमार सिंह की कार्यप्रणाली सन्देहास्पद पाते हुये दोषी पाया गया है। सगे संबंधियों को लाभ देने का प्रयास 21 नवम्बर 2023 एवं 17 दिसम्बर 2024 के बावजूद मनोज कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त प्रभार वाली निकायों का स्वइच्छित अनियमित कार्य करते हुये अपने यूजर आईडी पासवर्ड से सगे सम्बन्धियों को लाभ देने हेतु जेम पोर्टल पर निविदाएं अपलोड की गयी और उसकी स्वीकृति आदि के लिए दोषपूर्ण कार्यवाही की गयी, जिसके लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इन आरोपों के दृष्टिगत मनोज कुमार सिंह, लिपिक नगर पंचायत महराजगंज को तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन अवधि में मनोज कुमार सिंह को कार्यालय नगर पंचायत महराजगंज से सम्बद्ध किया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्यवाही के इस प्रकरण में अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत महराजगंज जनपद आजमगढ़ जाँच अधिकारी होगें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *