आजमगढ़ में 25 नवंबर को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन:PM मोदी के अयोध्या दौरे का असर, भारी वाहनों के प्रवेश पर नो एंट्री

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 नवंबर को अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। इसका असर आजमगढ़ और अंबेडकरनगर पर भी पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान बढ़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत आजमगढ़ से अंबेडकरनगर होते हुए अयोध्या जाने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश अंबेडकरनगर सीमा में पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस रूट डायवर्जन के तहत आजमगढ़ से अंबेडकरनगर की दिशा में जाने वाले भारी वाहन सेहदा अंडरपास, कंधरापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे और वहीं से अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे। इसी प्रकार, थाना अहरौला क्षेत्र से अंबेडकरनगर जाने वाले वाहनों को फुलवरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा। अतरौलिया से भारी वाहनों का प्रवेश निषिद्ध
अतरौलिया थाना क्षेत्र से किसी भी भारी वाहन का अंबेडकरनगर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से चलने वाले वाहनों को गदनपुर–गोरखपुर पूर्वांचल लिंक रोड पर डायवर्ट कर आगे भेजा जाएगा। यह रूट डायवर्जन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। जिला एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने संबंधित इलाकों का निरीक्षण कर ट्रैफिक कर्मियों को गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। यातायात पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स, बैरिकेडिंग और मार्ग-निर्देशन की विशेष व्यवस्था की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *