आर्यना सबालेंका-अलेक्जेंडर ज्वेरेव ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में:मेलबर्न में पारा 40 डिग्री पहुंचने पर एक्सट्रीम हीट पॉलिसी लागू; बाहरी कोर्ट्स पर मैच सस्पेंड

📅 Published: January 27, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 18 साल की अमेरिकी खिलाड़ी इवाना जोविक को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हरा दिया। यह उनके करियर का 14वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है। वहीं, वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अमेरिका के युवा खिलाड़ी लर्नर टिएन को चार सेट के कड़े मुकाबले में हराया। रॉड लेवर एरीना में खेले गए इस मैच में ज्वेरेव ने टिएन को 6-3, 6-7 (5-7), 6-1, 7-6 (7-3) से मात दी। दो बार की चैंपियन सबालेंका पहला सेट करीब एक घंटे में जीता
दो बार की चैंपियन सबालेंका ने पहला सेट करीब एक घंटे में जीता। मैच के दौरान गर्मी इतनी ज्यादा थी कि उनकी जीत से ठीक पहले स्टेडियम की छत बंद करनी पड़ी। यह सबालेंका का लगातार चौथा ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल है।
अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला कोको गॉफ या एलिना स्वितोलिना में से किसी एक से होगा। पहला सेट ज्वेरेव ने जीता, दूसरे सेट में लर्नर ने वापसी की ज्वेरेव ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन ने जबरदस्त वापसी की और टाईब्रेक में 7-5 से सेट जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। तीसरे सेट में ज्वेरेव ने एक अलग ही रफ्तार पकड़ ली। तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक्स की मदद से उन्होंने यह सेट 6-1 से जीतकर दो सेट बनाम एक की बढ़त हासिल कर ली। मेलबर्न की तेज गर्मी में टिएन को तीसरे सेट में काफी परेशानी हुई और ज्वेरेव जल्दी ही 3-1 की बढ़त बना ली। चौथा सेट निर्णायक रहा
चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। टिएन लगातार अपने सर्विस गेम बचाते रहे और सेट टाईब्रेक तक पहुंच गया। हालांकि, निर्णायक मौकों पर ज्वेरेव ने अनुभव का फायदा उठाया और टाईब्रेक 7-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही अलेक्जेंडर ज्वेरेव सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि युवा अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन ने कड़ी टक्कर देकर सभी का ध्यान खींचा। भीषण गर्मी के कारण बाहरी कोर्ट पर मैच रोके गए
मंगलवार को मेलबर्न में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद आयोजकों को ‘एक्सट्रीम हीट पॉलिसी’ लागू करनी पड़ी। इसके तहत बाहरी कोर्ट पर चल रहे सभी मैच सस्पेंड कर दिए गए।
हालांकि, मेलबर्न पार्क के तीन मुख्य स्टेडियमों जिनमें रॉड लेवर एरिना शामिल है की छत बंद कर इंडोर कंडीशन्स में मुकाबले पूरे कराए गए। पहले भी गर्मी से परेशान रहे हैं खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलियन ओपन में जनवरी की गर्मी हमेशा से खिलाड़ियों के लिए चुनौती रही है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रेस का शिकार हो चुके हैं। इसी वजह से टूर्नामेंट में एडवांस सेंसर लगाए गए हैं।
हीट पॉलिसी के मुताबिक, जब हीट स्ट्रेस इंडेक्स तय सीमा से ऊपर पहुंचता है, तो बाहरी कोर्ट पर खेल रोक दिया जाता है। ________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंडर-19 वर्ल्डकप सुपर सिक्स में IND Vs ZIM:गिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव; जिम्बाब्वे आज तक भारत से नहीं जीत सका अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज में आज भारत और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला दोपहर 1 बजे से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में शामिल हैं और इस स्टेज का यह छठा मैच होगा। पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *