आशा कार्यकर्ता का नाम यशोदा मां रखने की अपील:कासगंज जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम से मुलाकात की, बोलीं-मां की तरह बच्चों की देखभाल करते

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कासगंज की जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम बदलने की मांग की। मुख्यमंत्री ने रत्नेश कश्यप को इस संबंध में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लखनऊ से कासगंज लौटने के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में रत्नेश कश्यप ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उनसे अपना नाम बदलने का अनुरोध करती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की देखभाल यशोदा मां की तरह करती हैं, और मुख्यमंत्री भी अपने संबोधनों में उन्हें ‘यशोदा मां’ कहते हैं। इसी भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का नाम बदलकर ‘यशोदा मां’ रखने की मांग की थी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने ‘यशोदा मां’ नाम न रखते हुए जल्द ही कोई दूसरा उपयुक्त नाम रखने का आश्वासन दिया है। रत्नेश कश्यप के अनुसार, ‘आंगनवाड़ी’ नाम सुनने में अच्छा नहीं लगता है। रत्नेश कश्यप ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे। इनमें जिला पंचायत कार्यालय में एक लाइब्रेरी का निर्माण भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि वह उत्तर प्रदेश में कश्यप समाज से एकमात्र महिला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मंच से सम्मानित करने और प्रशस्ति पत्र देने का आग्रह किया। रत्नेश कश्यप ने कश्यप समाज की महिलाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि अगली बार कम से कम 25 महिलाएं इस समाज से जिला पंचायत अध्यक्ष बनें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *