इंटरनेट केबिल में फंस गिरा स्कूटी सवार छात्र, मौत:10 फीट उछल कर गिरा, कानपुर में सड़क पर बिखरे सिर के टुकड़े

📅 Published: November 20, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रतनलाल नगर में गुरुवार देर शाम कोचिंग से लौट रहे हाईस्कूल के छात्र सार्थक चौधरी (15) की स्कूटी में इंटरनेट की टूटी हुई केबिल उलझ गई। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी और छात्र 10 फीट उछलकर दूर जा गिरा। हेलमेट न लगाने की वजह से उसके सिर में गंभीर रूप से चोट आ गई। पीछे से आ रहे दोस्तों ने कोचिंग टीचर और परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। आनन-फानन मौके पर आए कोचिंग टीचर और परिजन उसे गोविंद नगर स्थित निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिंटल्स स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था सार्थक गोविंद नगर 11 ब्लाॅक निवासी जतिन उर्फ चौधरी की दादा नगर में कचरी और चिप्स बनाने की फैक्ट्री है। परिवार में पत्नी सोनम, बड़ा बेटा सार्थक और छोटा बेटा साकार था। सार्थक रतनलाल नगर ​स्थित द चिंटल्स स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था और साकार इसी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। परिजनों ने बताया कि सार्थक रतनलाल नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने अमन इंद्रा क्लासेज में स्कूटी से शाम चार से छह बजे तक कोचिंग पढ़ने जाता था। गुरुवार शाम कोचिंग से छुट्टी के बाद में बर्रा चार पुल की ओर गया था। वह अपनी स्कूटी से था, जबकि अन्य दोस्त अपनी अपनी बाइक और स्कूटी से उसके पीछे चल रहे थे। दोस्तों के मुताबिक जैना पैलेस के पीछे वाली सड़क पर एक पेड़ में टूटी हुई इंटरनेट की केबिल बंधी थी, जो सड़क पर भी पड़ी हुई थी। वहां से गुजरने के दौरान उसकी तेज रफ्तार स्कूटी में केबिल उलझ गई। साथी छात्रों ने परिजनों को दी जानकारी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जबकि सार्थक करीब 10 फीट उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। गिरते ही उसके सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। उसे गंभीर हालत में देखकर दोस्तों के होश उड़ गए। वह रो रोकर राहगीरों से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगने लगे। इस बीच एक छात्र ने कोचिंग ​शिक्षक टीचर अमन खट्टर को हादसे की सूचना दी। वह मौके पर आए और छात्र की मां सोनम को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोटस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *