इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल

📅 Published: February 11, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है। प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने कहा कि टीम एक दिन और इंतजार करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली पहुंचते ही अभिषेक जांच के लिए अस्पताल गए थे। अब उनकी हालत बेहतर है और टीम मैनेजमेंट कल ही उनकी फिटनेस पर अंतिम फैसला लेगा। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मैच के दौरान अभिषेक बल्लेबाजी करने आए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। हालांकि वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे, तब भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने पुष्टि की थी कि वे पेट की परेशानी से उबर रहे हैं। सैमसन और ईशान करेंगे ओपनिंग
अगर अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो भारत के पास संजू सैमसन से ओपनिंग कराने का विकल्प है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद संजू को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन ने रिप्लेस कर दिया था। टेन डोशेट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम अभिषेक की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं। उनकी उपलब्धता के आधार पर टीम संयोजन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर फिट
इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि जसप्रीत बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। वह बीमारी के कारण अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे। मंगलवार को दिल्ली में टीम के अभ्यास सत्र में उन्होंने पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी साइड स्ट्रेन से उबरकर टीम से जुड़ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को नेट्स में गेंदबाजी की और सत्र के अंत में थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी अभ्यास भी किया। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप साइफर्ट-एलन ने सबसे बड़ी साझेदारी की:दोनों के 100 सिक्स भी पूरे, पाकिस्तान ने 16 ओवर स्पिनर्स से फिंकवाए; रिकॉर्ड्स टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट और फिन एलन ने इतिहास रच दिया। दोनों ने टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *