इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस-एसएसबी सतर्क:श्रावस्ती में सभी थानों को अलर्ट किया गया, सघन चेकिंग व पेट्रोलिंग जारी

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्रावस्ती:जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने जनपद के सभी थानों को अलर्ट पर रखा है।वहीं उन्होंने सघन चेकिंग, सतर्क निगरानी और क्षेत्र में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत, थाना सिरसिया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा के सुइया बॉर्डर पर गश्त की। इसी तरह, थाना मल्हीपुर पुलिस ने भी एसएसबी के साथ भयापुरवा सीमा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इस दौरान आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त, सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों, स्थानीय साप्ताहिक बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों और धार्मिक स्थलों पर भी गश्त की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने यूपी 112 पीआरवी को लगातार भ्रमणशील रहने और सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और हर इनपुट को गंभीरता से लेने को कहा है। श्रावस्ती पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर डायल 112 पर दें। इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात कर्मचारियों को एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग जारी रखने को भी कहा गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *