इटई मैदा चीनी मिल में पेराई सत्र 2025-26 शुरू:विधायक पलटू राम ने वैदिक किया शुभारम्भ, पिछले भुगतान का आश्वासन

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बलरामपुर स्थित बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की इटई मैदा इकाई में पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ शुक्रवार, 21 नवम्बर को विधि-विधानपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने गन्ना समिति अध्यक्ष उतरौला तोताराम वर्मा, गन्ना समिति अध्यक्ष बलरामपुर रणवीर सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता पाण्डेय के साथ मिलकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की और पहली खेप की पेराई कराई। इससे पहले 19 नवम्बर को चीनी मिल परिसर में अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ आरम्भ हुआ था, जिसका समापन 20 नवम्बर को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में विधायक पलटू राम, इकाई प्रमुख श्याम सिंह और गन्ना महाप्रबंधक आर.पी. शाही ने किसानों को सम्मानित किया तथा कांटे की पूजा कर तौल प्रक्रिया का शुभारम्भ किया। यूनिट हेड श्याम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बजाज चीनी मिल किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पिछले पेराई सत्र की शेष भुगतान राशि शीघ्र किसानों को उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही, पेराई अवधि के दौरान गन्ना आपूर्ति में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। पूजन की अध्यक्षता मिल आचार्य मयंकेश पति त्रिपाठी ने की। परंपरा के अनुरूप अतिथियों और अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई मशीन को चालू किया।इस अवसर पर बजाज एनर्जी के इकाई प्रमुख समीर सांवत, प्रतापपुर देवरिया इकाई प्रमुख सुखवंत सिंह, शाहिद चीनी मिल के अधिकारी, एससीआई गोंडा के डॉ. अरविंद सिंह, इंजीनियरिंग हेड देवेंद्र सिंह यादव, प्रोडक्शन हेड राघवेंद्र श्रीवास्तव, एचआर हेड बृजेश मंडल, के.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और मिल कर्मचारी मौजूद रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *