इरफान सोलंकी के बहनोई की टेनरी में आग:शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से केमिकल भरा ड्रम धधका फिर पूरी टेनरी बनी आग का गोला

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कानपुर के जाजमऊ संजय नगर में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के बहनोई की टेनरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया और धधक उठी। गनीमत रही कि आग लगते ही कर्मचारी टेनरी से बाहर भाग निकले और उनकी जान बच गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से टेनरी मालिक का लाखों का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से पूरी टेनरी में रखा लाखों का माल और मशीनरी खराब जाजमऊ के डिफेंस कॉलोनी निवासी मो. आबिद और उनके भाई जावेद की संजय नगर में महबूब एंड संस और ग्रांड एंस संस नाम से टेनरी है। सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के टेनरी मालिक आबिद बहनोई हैं। मौजूदा समय में आबिद तो विदेश में रहते हैं, लेकिन भाई और परिवार के लोग टेनरी संचालित करते हैं। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह टेनरी ग्रांड एंड संस के एग्जास्ट फैन में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके नीचे केमिकल भरा ड्रम रखा था, इस वजह से चिंगारी गिरते ही केमिकल के ड्रम में आग लग गई और चंद मिनट में ही आग ने पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और धुंआ देखते ही टेनरी कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। पड़ोस में मौजूद तसमिया टेनरी के कर्मियों ने टेनरी की छत से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास करते रहें। लेकिन कमिकल से आग लगने के चलते काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसके साथ ही आग को आस-पास की टेनरियों तक पहुंचने से रोका। आग लगने से पहले टेनरी में 9 कर्मचारी काम कर रहे थे, कर्मचारियों ने कहा कि अगर टेनरी से भागने में चंद मिनट की भी देरी हो जाती तो जान बचाना भी मुश्किल हो जाता। सीएफओ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से टेनरी में आग लगी थी। केमिकल होने के चलते पूरी टेनरी आग का गोला बन गई थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग की चपेट में आने से टेनरी में रखा पूरा माल जल गया। टेनरी में नहीं था कोई आग बुझाने वाल सिलेंडर सीएफओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में टेनरी के भीतर आग बुझाने का कोई यंत्र नहीं मिला। इतना ही नहीं टेनरी में बाहर निकलने का भी एक ही रास्ता था। फायर के मानकों के विपरीत टेनरी का निर्माण किया गया था। आग बुझने के बाद आसपास की अन्य टेनरियों की भी जांच की जाएगी। इसके साथ ही टेनरी मालिक को भी नोटिस भेजा जाएगा। इससे कि अन्य टेनरी वाले भी इस तरह की लापरवाही नहीं करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *