प्रयागराज में संगम की रेती पर 3 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। वर्ष 2024 के माघ मेले की अपेक्षा इस बार के माघ मेले का दायरा ज्यादा बड़ा होने वाला है। 32 हेक्टेयर ज्यादा जमीन पर यह मेला बसने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसकी घोषणा की है। 2024 का माघ मेला करीब 768 हेक्टेयर में बसा था लेकिन इस बार यह बढ़ाकर 800 कर दिया गया है। यही कारण है कि इस बार मेले को 7 सेक्टर में बांटा जा रहा है। मेले में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि इस बार माघ मेले में 20 लाख से 25 लाख कल्पवासी कल्पवास करने पहुंचेंगे। माघ मेले में किस तरह की होगी व्यवस्था यह है प्रमुख स्नान पर्व
इस बार 32 हेक्टेयर बढ़ेगा माघ मेला क्षेत्र का दायरा:प्रयागराज के माघ मेले में दिखेगी महाकुंभ की छाप, 3 जनवरी को पहला स्नान पर्व
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
