उदयपुर में देसी लुक में दिखे डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे:रॉयल वेडिंग में हाथी पर दूल्हे ने किया डांस, नाव पर निकली बारात, माधुरी दीक्षित ने किया घूमर

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उदयपुर में हो रही रॉयल वेडिंग में आज शादी का मुख्य फंक्शन होगा। इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे हुए हैं। उन्होंने शनिवार को मेहंदी सेरेमनी में देसी लुक के साथ एंट्री ली। दोनों ने खूब फोटो भी क्लिक करवाए। इसके बाद उन्होंने कई देशों के साथ पहुंचे गेस्ट के साथ बॉलीवुड नाइट को एंजॉय किया। अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से उदयपुर के कई पॉपुलर वेडिंग डेस्टिनेशन पर हो रहे हैं। शादी का मुख्य फंक्शन आज जग मंदिर पैलेस में सुबह 11 बजे से होगा। हालांकि, बारात की परंपरा शनिवार को निभाई गई। इसमें दूल्हे वामसी गडिराजू जयपुर के हाथी बाबू पर बैठकर निकले। मेहमान होटल लीला से सिटी पैलेस तक नाव से बारात में पहुंचे। माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही ने भी किया परफॉर्म इस रॉयल वेडिंग के लिए डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शुक्रवार शाम को गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन के साथ पहुंचे थे। इस दिन की बॉलीवुड नाइट में उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डांस भी किया था। एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी दोनों ने डांस किया था। शादी के फंक्शंस में शनिवार को भी सिटी पैलेस में बॉलीवुड नाइट हुई। इसमें माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, दीया मिर्जा ने परफॉर्म किया। आज जेनिफर लोपेज करेंगी परफॉर्म रॉयल वेडिंग का आज मुख्य फंक्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगी। दोपहर 2 बजे तक फेरे व अन्य मांगलिक कार्यक्रम होंगी। इसके बाद शाम को सिटी पैलेस के जनाना महल में रिसेप्शन होगा। शादी में जेनिफर लोपेज परफॉर्म करेंगी। अब देखिए- शनिवार को हुए फंक्शंस से जुड़ी PHOTOS… …. रॉयल वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस उदयपुर इन दिनों एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *