उन्नाव में कौमी एकता सप्ताह, अल्पसंख्यक कल्याण दिवस पर आयोजन:कहा- धर्म और भेदभाव की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उन्नाव में 25 नवंबर तक चलने वाले कौमी एकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी राज्यानुदानित, मिनी आईटीआई, आधुनिकीकरण एवं मान्यता प्राप्त मदरसों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इन आयोजनों में बच्चों और शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। सूचना विभाग की ओर से राम लखन तिवारी ने मनमोहक आल्हा गायन प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मदरसा दारुल उलूम फैज़-ए-आम, बी.बी. नगर उन्नाव के प्रबंधक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को भाषा, धर्म और भेदभाव की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कौमी एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अल्पसंख्यक कल्याण दिवस के अवसर पर विभिन्न मदरसों में स्कूली बच्चों द्वारा निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कई मदरसों में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए छात्र-छात्राओं का विशेष जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में बच्चे राष्ट्रीय ध्वज और एकता से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिसे देखकर लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया और इस पहल की सराहना की।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *