उन्नाव में मां-बेटे पर हमला VIDEO:खेत विवाद में लाठी-डंडों से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुशाल पुरवा गांव में खेत विवाद को लेकर मां-बेटे पर हमला किया गया। पांच लोगों ने एक किसान और उसकी मां को लात-घूंसों और लाठियों से पीटा। यह घटना राहगीरों के सामने हुई, जिसका वीडियो एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, कुशाल पुरवा निवासी रामसहाय के बेटे रामकुमार (35) के खेत में जबरन लाही की फसल हटाकर आलू की बुवाई कर दी गई थी। सोमवार को जब किसान परिवार शेष जमीन में गेहूं बो रहा था, तब इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कमलेश नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। रामकुमार ने बताया कि पहली घटना के बाद वह अपनी 50 वर्षीय मां लौंग श्री के साथ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार, जब वे बेरिया गाढ़ा गांव पहुंचे, तो दो बाइक पर सवार पांच युवक वहां आ गए। उन्होंने रास्ता रोककर कहासुनी शुरू कर दी, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बाइक सवारों ने मां-बेटे को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और लाठियों से बेरहमी से पीटा। कुछ देर बाद हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। वायरल वीडियो में एक महिला और एक युवक के आने के बाद हमला और तेज होता दिख रहा है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और मां-बेटे को हमलावरों से बचाया। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामकुमार ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *