उन्नाव में युवक ने लगाई फांसी:मानसिक स्थिति ठीक न होने पर उठाया कदम, शव पोस्टमार्टम को भेजा

📅 Published: November 23, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अमरनाथ पुत्र हरि शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना ग्राम अजयपुर में हुई। अमरनाथ ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित यूकेलिप्टस के बाग में रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। मृतक की पत्नी गुड़िया ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका कई महीनों से लखनऊ में इलाज चल रहा था। अमरनाथ के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम अभिराज, अनामिका और नैना हैं। पुरवा कोतवाली के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *