एक मंडप के नीचे गूंजे वैदिक मंत्र और कुबूल है:सामूहिक विवाह में 502 जोड़ो की शादी, 19 मुस्लिम का काजी ने पढ़ाया निकाह

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर में आयोजित भव्य सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शुक्रवार को कौमी एकता और सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के कुल 502 जोड़ों ने वैवाहिक बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। एक ही पंडाल में हिंदू जोड़ों के विवाह मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए, वहीं मुस्लिम जोड़ों के निकाह काजी द्वारा रीति-रिवाज के अनुसार पढ़ाए गए। कार्यक्रम में दोनों समुदायों की धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल ने सभी का दिल जीत लिया। हिंदू विवाहों को आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न कराया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह काज़ी की मौजूदगी में करा कर उन्हें दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर कुल 18 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ, जिनमें रूकसाना, रूकसार, तरन्नुम, मन्तशा, मेहर जहाँ, रूबीना, सैबा, शहनाज बानों, अयाशा सहित अन्य जोड़े शामिल रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ मौजूद रहे। उनके साथ कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और सरकार की इस सामाजिक कल्याणकारी योजना की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करता है, बल्कि समाज में एकता और समानता के संदेश को भी सशक्त बनाता है। अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर इसे सफल बनाने में सहयोग किया। सैकड़ों परिवारों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस आयोजन ने शहर में मेल-जोल, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की। नवविवाहित जोड़ों ने भी इस सरकारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया और खुशियों के साथ नए जीवन का शुभारंभ किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *