एटा में चलती कार में लगी भीषण आग, VIDEO:हरियाणा नंबर की वैगनआर से दिल्ली जा रहा था परिवार, कूदकर बचाई जान

📅 Published: November 22, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दूल्हापुर गांव के पास हाईवे पर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना दिल्ली से मैनपुरी जा रही एक वैगनआर कार में हुई। आग लगने के बाद कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। राहगीरों ने आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कार (HR 55 AP 0544) के मालिक विनोद पुत्र रामचरण दतेई मिरहची अपने परिवार के साथ दिल्ली से मैनपुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझाने वाले दमकल कर्मियों में फायर सर्विस चालक रविंद्र प्रताप सिंह, फायरमैन वीरपाल सिंह, फायरमैन अभय कुमार, फायरमैन कैलाश शर्मा, फायरमैन शुभम कुमार, फायरमैन कृष्ण कुमार और फायरमैन जितेंद्र सिंह शामिल थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *