एशेज- पर्थ टेस्ट के पहले दिन 19 विकेट गिरे:सभी तेज गेंदबाजों ने लिए; इंग्लैंड 172 पर ऑलआउट, स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया 123/9

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार को मैच के पहले दिन 19 विकेट गिरे और ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए। लंच के बाद इंग्लैंड 172 पर ऑलआउट हो गई। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 123 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही इंग्लिश टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। ओली पोप ने 46 और जैमी स्मिथ ने 33 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट झटके। उन्होंने एशेज में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। पोप 46 रन बनाकर आउट
इंग्लिश टीम को शुरुआती झटका पहले ही ओवर में लगा, जब मिचेल स्टार्क ने जैक क्रॉउली को शून्य पर LBW कर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने बेन डकेट (21) को आउट किया। और फिर जो रूट को खाता खोले बिना स्लिप में लाबुशेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद ब्रूक ने ओली पोप के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संभाला। लेकिन इस साझेदारी को कैमरन ग्रीन ने तोड़ा, जब उन्होंने पोप को 46 रन पर LBW किया। ब्रूक ने 52 रन बनाए
लंच के बाद कप्तान बेन स्टोक्स (6) को भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। स्टार्क ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। डेब्यूटेंट डॉगेट ने हैरी ब्रूक को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। ब्रूक ने 52 रन बनाए। इसके तुरंत बाद स्टार्क ने गस एटकिंसन को आउट किया। वह एक रन बना सके। स्टार्क की यह इस पारी में पांचवीं सफलता रही। डॉगेट ने फिर ब्राइडन कार्स (6) को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी के दो बल्लेबाजों को स्टार्क ने आउट किया। जेमी स्मिथ 33 रन और मार्क वुड खाता खोले बिना आउट हुए। स्टार्क के अलावा डॉगेट ने दो विकेट झटके। एक विकेट कैमरून ग्रीन को मिला। स्टार्क के एशेज में 100 विकेट पूरे
मिचेल स्टार्क एशेज में 23वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने एशेज में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वे ओवरऑल 20वें और 13वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रूट के विकेट के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। दोनों टीमो की प्लेइंग-XI ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड। ऑस्ट्रेलिया के पास है एशेज सीरीज
एशेज सीरीज की ट्रॉफी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने 2021 के सीजन में 5 मैचों में से 4 जीते थे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुई एशेज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। अब तक दोनों देशों के बीच 73 सीरीज खेली गई हैं। इसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीतीं। वहीं, इंग्लैंड ने 32 सीरीज अपने नाम की हैं। बाकी की बची 7 सीरीज ड्रॉ रहीं। 1882 में शुरू हुई थी द एशेज
दुनिया की सबसे पुरानी सीरीज द एशेज की शुरुआत 1882 में हुई थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड 1877 से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। दुनिया का पहला टेस्ट मैच भी इन्हीं देशों के बीच खेला गया था। यह मुकाबला 15 से 19 मार्च 1877 को मेलबर्न में खेला गया। 5 साल बाद इसका नाम द एशेज रखा गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *