ऑटो-बाइक की भिड़ंत में मां-बेटा घायल:जिला अस्पताल रेफर, तेज रफ्तार में ऑटो ने मारी टक्कर

📅 Published: November 21, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जालौन-बंगरा मार्ग पर ग्राम सुढार सालाबाद स्थित मंदिर के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, जालौन के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी तालिब (23) और उनकी मां मुनीशा (47) बंगरा से जालौन लौट रहे थे। ग्राम सुढार सालाबाद के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घायलों को सड़क से हटाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जालौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और बाइक को देखकर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक और वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *