औरैया में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में 55 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। फफूंद के मुरादगंज रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान अयाना थाना क्षेत्र के कोठी महरथपुर निवासी उदय किशोर के रूप में हुई है, जो राज मिस्त्री का काम करते थे। वह अपने भतीजे के साथ दिबियापुर में मामा के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। यह घटना शाम करीब छह बजे मुरादगंज रोड पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उदय किशोर और उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी दिबियापुर ले जाया गया। सीएचसी दिबियापुर में डॉक्टरों ने उदय किशोर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। उदय किशोर के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
औरैया में बाइक की टक्कर से चाचा की मौत:मामा के बेटे की शादी में जाते समय हादसा, भतीजा गंभीर घायल
📅 Published: November 24, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
